बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बुधवार को दयालबंद स्थित होटल इंटरसिटी के सामने गली में संचालित क्लाउड स्पा सेंटर पर दबिश देकर पुलिस ने मैनेजर समेत 6 युवतियों को गिरफ्तार किया।
सिटी कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। स्पा सेंटर की तलाशी में पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। सभी युवतियों से पूछताछ की जा रही है।
पकड़ी गई युवतियां बिलासपुर की नहीं, बल्कि अन्य जिलों की रहने वाली हैं। पूछताछ में सामने आया कि स्पा सेंटर की महिला मैनेजर गोल्डी ने उन्हें मसाज का काम दिलाने के बहाने बुलाया था। बाद में ज्यादा पैसे का लालच देकर देह व्यापार में धकेल दिया।
फिलहाल पुलिस युवतियों के बयान और स्पा मैनेजर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
