कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.10 मीटर तक पहुंच गया है। जलभराव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को बांध के 8 गेट खोल दिए गए। इससे हसदेव नदी में लगभग 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
अधिकारियों ने एहतियातन बांध के आसपास बसे 32 गांवों में अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
इधर, मौसम विभाग ने आज कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
