आईएफएस अफसर अरुण कुमार पांडे बने पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ)

रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 1994 बैच के वरिष्ठ अफसर अरुण कुमार पांडे को बड़ा दायित्व सौंपा है। वन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक, छत्तीसगढ़ के पद पर अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही उन्हें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं योजना, बजट, लेखा एवं लेखा परीक्षा) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

बता दें कि पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) सुधीर अग्रवाल के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। अब उनकी जगह अरुण कुमार पांडे जिम्मेदारी संभालेंगे।