रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक और वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ के निधन का समाचार मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके देवलोक गमन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि “शांताराम सर्राफ जी का जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शुभचिंतकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
शांताराम सर्राफ लंबे समय तक छत्तीसगढ़ में संघ कार्यों से जुड़े रहे और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से सामाजिक और राष्ट्रवादी कार्यक्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
https://x.com/vishnudsai/status/1963962089732751577?t=f16FJyJlWkHHkiNDFu7IHw&s=19
