रायपुर, 7 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी मंगलवार, 9 सितंबर 2025 को अपरान्ह 3ः30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में होगा।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। आगामी योजनाओं की रूपरेखा, विकास कार्यों की प्रगति और नीतिगत प्रस्तावों पर भी कैबिनेट विचार कर सकती है।
मुख्यमंत्री सचिवालय ने सभी मंत्रियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं। बैठक के एजेंडे को लेकर मंत्रालय के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
