अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर पर्यावरण मंडल द्वारा पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता का आयोजन ।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा ओजोन परत सुरक्षा हेतु जनजागरूकता अभियान
16 सितम्बर अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जन-जागरूकता के लिये स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं की पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 सितम्बर 2025 को नवीन विश्राम गृह सिविल लाइंस रायपुर में प्रातः 10ः00 बजे से किया जा रहा है। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय – जलवायु परिवर्तन के कारण और निदान ’अथवा’ ओजोन परत संरक्षण: माॅन्ट्रियल प्रोटोकाॅल रखा गया है। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में आयोजित की जायेगी। प्रथम आयु वर्ग 12 से 17 वर्ष द्वितीय आयु वर्ग 18 से 22 वर्ष एवं तृतीय आयु वर्ग दिव्यांगजनों के लिए होगा। प्रतिभागियों को पोस्टर बनाने के लिये अपने साथ हार्ड बोर्ड लेकर आना होगा। इसी प्रकार इन्वायरोथान प्रतियोगिता का विषय “Waste to Wealth” प्रथम आयु वर्ग में कक्षा 12वीं तक द्वितीय आयु वर्ग में स्नातक व तृतीय आयु वर्ग में स्नातकोत्तर के छात्र/छात्राएं भाग ले सकेंगे। दोनो ही प्रतियोगिताओं में आकर्षक नगद पुरस्कार रखा गया हैl
दोपहर 04ः00 बजे से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह एवं संगोष्ठी के मुख्य अतिथि, श्री ओ.पी. चौधरी, माननीय मंत्री,वित्त वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना एवं सांख्यिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन होंगे। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये प्रतिभागी आधार कार्ड एवं विद्यालय/महाविद्यालय का पहचान प्रमाण पत्र के साथ दिनांक 16 सितम्बर, 2025 को नवीन विश्राम गृह, सिविल लाइंस,रायपुर में प्रातः 09ः30 बजे तक उपस्थित होवें ।
