रायपुर में 6 थानेदारों का तबादला, शिवनारायण सिंह बने कोतवाली प्रभारी

रायपुर। राजधानी पुलिस प्रशासन ने 6 थानेदारों के ट्रांसफर किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, शिवनारायण सिंह को कोतवाली थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मौदहापारा थाना प्रभारी रहे रविंद्र यादव को डीडी नगर भेजा गया है।

इसी तरह, पुलिस लाइन में पदस्थ मुकेश शर्मा को मौदहापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली में तैनात अजीत सिंह को पुलिस लाइन के रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।