बलौदाबाजार। कसडोल स्थित विकासखंड शिक्षा विभाग कार्यालय में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसडीएम राम रतन दुबे के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर सहायक ग्रेड-2 जितेंद्र खूंटे और अटेंडेंट ऑपरेटर हेमलाल कैवर्त पर विभागीय कार्रवाई की गई है।
एसडीएम ने दोनों कर्मचारियों को समय पर कार्यालय नहीं आने का दोषी मानते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि नियमित रूप से समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
