सरकारी राशन दुकानों में चोरी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार…

सूरजपुर 20 सितम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कई शासकीय राशन दुकानों से चावल और अन्य सामग्रियों की चोरी के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी प्रदेश के कई जिलों में गिरोह के रूप में शासकीय राशन दुकानों से चावल की चोरी कर कटघोरा में खपा देते थे। ऐसे में सूरजपुर के लटोरी पुलिस ने जांच कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा कि पूछताछ में और कई चोरी की वारदात सामने आ सकती है, आरोपियों की संख्या भी बढ़ सकती है।