मणिपुर में असम राइफल्स पर हुआ हमला निंदनीय है…..श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

रायपुर 20 सितम्बर 2025 : मणिपुर में असम राइफल्स पर हुआ हमला निंदनीय है। इसमें छत्तीसगढ़ के वीर सपूत राइफलमैन जीडी कशव सहित दो जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

मैं शहीदों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ और शोकाकुल परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएँ साझा करता हूँ।

उनका त्याग हम सबको देश की रक्षा और एकता के पथ पर और दृढ़ संकल्पित करता है।