जादू-टोना के शक में बेटे ने मां की हत्या…

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात

बिलासपुर 20 सितम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली। चकरभाठा थाना क्षेत्र में बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी बेटे को शक था कि उसकी मां जादू-टोना करती है, जिसकी वजह से उसके बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से झाड़-फूंक कराने बैगाओं के चक्कर काट रहा था। इसी दौरान एक बैगा ने उसे समझाया कि बच्चों पर जादू-टोना परिवार का ही कोई सदस्य कर रहा है। इस पर उसने अपनी मां पर शक किया और कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया और पुलिसकर्मियों से अपनी वारदात स्वीकार की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा आरोपी बेटा.!

चकरभाठा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास की चपेट में आकर बेटे ने मां की हत्या कर दी। आरोपी विष्णु केंवट ने कुल्हाड़ी से अपनी मां पर हमला कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद वह खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

अंधविश्वास बना हत्या की वजह.!

आरोपी विष्णु ने पुलिस को बताया कि उसकी मां जादू-टोना करती थी, जिससे उसके बच्चे बीमार पड़ते थे। बैगा के कहने पर उसे शक हुआ और उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।