22 सितंबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि: छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में तैयारियां चरम पर, डोंगरगढ़ में भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुभ शुरुआत हो रही है। नवरात्रि को लेकर राज्यभर के प्रसिद्ध शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। बस्तर की मां दंतेश्वरी, डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी, बिलासपुर और रायपुर के महामाया मंदिर समेत अन्य शक्तिस्थलों पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

डोंगरगढ़ में विशेष इंतजाम, 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला स्टॉपेज

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए जिगजैग मार्ग की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और भगदड़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।

रेलवे प्रशासन ने भी नवरात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ में विशेष स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है। इससे दूर-दराज से आने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी