![]()
रायपुर। जिले में अपराध और बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने 8 आदतन अपराधियों को 1 वर्ष की अवधि के लिए जिलाबदर कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता की अनुशंसा पर की गई है।
क्या है मामला
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में आदतन अपराधियों पर निगरानी रखकर उनकी गतिविधियों की जानकारी कलेक्टर को दी गई। इसके बाद, छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3, 5 (ख) के तहत आदेश पारित कर 8 अपराधियों को जिले और इसके सीमावर्ती जिलों से बाहर भेजने का फैसला लिया गया।
जिलाबदर अपराधियों के नाम
1. धनेश टंडन, 41 वर्ष, ग्राम सेंदरी थाना भाटापारा ग्रामीण
2. जवाहरलाल साहू, ग्राम दर्रा चौकी गिरोधपुरी
3. ऋषि पाटिल, 26 वर्ष, ग्राम मोहतरा थाना गिधौरी
4. ईश्वर, 53 वर्ष, ग्राम भैसामुड़ा सबरिया डेरा थाना गिधौरी
5. रितिक उर्फ मनोज बंजारे, 31 वर्ष, ग्राम रवान थाना सिटी कोतवाली
6. श्रवण देवार, 38 वर्ष, करमदा थाना सिटी कोतवाली
7. उबल प्रताप यादव, 44 वर्ष, ग्राम लटुवा थाना सिटी कोतवाली
8. कुंजराम अंजान, 39 वर्ष, ग्राम करहीबाजार चौकी करहीबाजार
किन जिलों से रहेंगे बाहर
जिलाबदर अपराधियों को आदेश दिया गया है कि वे 24 घंटे के भीतर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले और इसके सीमावर्ती जिले– रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, महासमुंद, सक्ति, बेमेतरा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बाहर चले जाएं। एक साल तक वे इन जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
किन मामलों में रहे सक्रिय
ये सभी आरोपी लगातार मारपीट, लड़ाई-झगड़ा, अवैध शराब बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। आदेश का पालन नहीं करने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
