बलौदाबाजार जिले में बीती रात से हो रही बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर, कसडोल, गिरौदपुरी SDM रामरतन दुबे ने संभाली कमान, बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

बलौदाबाजार। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कसडोल विकासखंड के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। स्थिति को देखते हुए कसडोल–गिरौदपुरी SDM रामरतन दुबे अपनी टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

गांव-गांव जाकर लोगों को किया सतर्क

SDM दुबे ने बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की।

टोल-फ्री नंबर जारी

लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है, ताकि किसी भी समस्या या आपदा की स्थिति में ग्रामीण तुरंत जानकारी दे सकें।

लगातार निगरानी

प्रशासनिक टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य के लिए तैयारी भी की गई है।