रायपुर। बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और कारोबारी दीपेन चावड़ा को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चैतन्य को 6 अक्टूबर तक और दीपेन को 29 सितंबर तक EOW की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है।
बुधवार देर रात दोनों से करीब दो घंटे तक गहन पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में अफसरों ने शराब घोटाले की प्रक्रिया, लेन-देन, और “Big-Boss” नामक व्हाट्सऐप ग्रुप में हुई चर्चाओं से जुड़े कई अहम सुराग जुटाए हैं।
पूछताछ के अहम बिंदु
दोनों आरोपियों से घोटाले के विस्तृत लेन-देन और दस्तावेजों पर सवाल-जवाब
सोशल मीडिया ग्रुप्स और मोबाइल डेटा की बारीकी से पड़ताल
वित्तीय और प्रशासनिक गतिविधियों में सहभागिता को लेकर क्रॉस चेक
गुमराह करने की कोशिशों पर सख्त निगरानी
EOW अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में डिजिटल डेटा, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजी सबूत खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही इस घोटाले में जुड़े अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी।
जांच एजेंसी का दावा है कि पूछताछ से मिली जानकारियां मामले को नई दिशा दे सकती हैं।
