देवी भजन गायिका पूजा का आगमन आज
मण्डला 26 सितम्बर 2025 : नवरात्रि के पावन अवसर पर 26 सिंतबर दिन शुक्रवार को भजन गायिका पूजा गोल्हानी का मंडला आगमन हो रहा है। मेरा भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा, शारदा मैया तेरो झुलना जैसे राष्ट्रीय लोकप्रिय गीत से धर्मप्रेमियों में अमिट छाप बनाने वाली गायिका पूजा गोल्हानी महाराष्ट्र का शानदार देवी जागरण ग्राम पंचायत सकवाह झूला पुल के पास मां शारदा ट्रेडर्स के सामने होने जा रहा है। आयोजनकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता छविलाल कछवाहा ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मां शारदा की असीम कृपा से देवी जागरण आयोजन करने का अवसर मिला है। इस आयोजन में श्री सूर्यकुण्ड धाम महाआरती भंडारा समिति का भी सहयोग है उन्होंने धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने अपील की है। देवी जागरण रात्रि 8 बजे से आरंभ होगा। जागरण के पूर्व मां शारदा और मां भगवती की पूजन अर्चन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। अधिक से अधिक संख्या में धर्मप्रेमियों से पहुंचने की अपील की गई है।
