विनोद केसरवानी/ जांजगीर-चांपा जिला के टेंपल सिटी शिवरीनारायण में तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया, आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुती दी गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया सबने बच्चों का उत्साहवर्धन किया, कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रावण दहन का आयोजन रहा, जिसमें दशानन, मेघनाथ, कुंभकर्ण का दहन किया गया, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया, विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को दशहरे के महत्व और रामायण के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया, विद्यालय परिसर में हुए इस भव्य आयोजन में छात्र, छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही, पूरे वातावरण में उत्सव का उल्लास और जोश देखने को मिला,
प्राचार्य ने सबका आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं के परिजन विशेष रूप से उपस्थित रहे व महाकाली तांडव नृत्य बच्चों के द्वारा बैंड टिम की सुंदर प्रस्तुति और विभिन्न नृत्य ने सबको आकर्षित किया, इस दौरान सीताराम शर्मा, राधेश्याम शर्मा, पुरुषोत्तम गप्पू शर्मा, विवेक शर्मा, कुनाल शर्मा, सहित विद्यालय प्रबंधन के शिक्षक शिक्षिका सहित सबका गरिमा मय उपस्थिति रहा,
विद्यालय के सभी बच्चों ने मीडिया के माध्यम से अपनी प्रसन्नता व्यक्त की,,,
