रायपुर में लेट नाइट खुले होटल-पब पर कार्रवाई, आबकारी विभाग ने कलेक्टर को लिखी चिट्ठी

विभाग ने कलेक्टर को लिखी चिट्ठी

राजधानी रायपुर में देर रात तक खुले रहने वाले होटल, क्लब और पब पर पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर की रात आबकारी विभाग की टीम ने शहर के कई होटल और पब का औचक निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि कई प्रतिष्ठान आधी रात के बाद भी खुले थे और सरकार द्वारा तय नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने 15 सितंबर को जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर इन होटल, बार और पब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि देर रात तक संचालन से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी स्थिति बिगड़ सकती है।

जांच में सामने आए होटल और पब के खिलाफ नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।