रायपुर: आज दोपहर साढ़े 3 बजे होगी साय कैबिनेट की बैठक, किसानों, स्वास्थ्य और शिक्षा पर हो सकते हैं बड़े फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। बैठक में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे।

किसानों पर फोकस

माना जा रहा है कि बैठक में किसानों से जुड़ी नई योजनाओं पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। खासकर सब्सिडी, आधुनिक कृषि तकनीक और सहकारी समितियों की सुदृढ़ता को लेकर प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी होगी बात

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार पर भी मंथन होगा। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में नए कार्यक्रम शुरू करने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

जनता को नई घोषणाओं की उम्मीद

आज की बैठक से प्रदेश की आम जनता को कई नई योजनाओं और सुविधाओं की घोषणाओं की उम्मीद है। माना जा रहा है कि किसानों और आम लोगों को राहत देने वाले निर्णय इस कैबिनेट से निकल सकते हैं।