रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस अधिकारियों के विभाग और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों का प्रभार सौंपा गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।

सरकार के इस आदेश को आगामी दिनों की प्रशासनिक प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। फेरबदल के बाद अब न केवल विभागीय कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है बल्कि अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य करने का अवसर भी मिलेगा।
बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, उनमें कई अहम पदों पर तैनात अफसर शामिल हैं। हालांकि आधिकारिक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक सुचारुता और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
