छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सड़क हादसे में बाल-बाल बचे
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे से लौट रहे थे।
मंत्री जायसवाल अपने जन्मदिन के अवसर पर चिरमिरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान हल्दीबाड़ी के छठ घाट के पास मंगलम होटल के समीप उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में एक ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि मंत्री को कोई चोट नहीं आई, हालांकि उनकी कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर पहुंच गए। मंत्री ने खुद शुभचिंतकों को सकुशल होने की जानकारी दी और तय कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।
पुलिस ने सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना मंत्री के काफिले की एक गाड़ी से जुड़ी है।
—
