कोरबा 3 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ के कोरबा में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) के प्लांट में एक गंभीर हादसा हुआ है। प्लांट के परिसर में लगभग 20 साल पुराने राख फिल्टर का संयंत्र अचानक गिर गया। सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रिसिपिटेटर (ESP) संयंत्र सेपको कंपनी द्वारा 2004-05 में स्थापित किया गया था।
यह हादसा BALCO प्लांट में सुरक्षा प्रोटोकॉल और रख-रखाव के अभाव को उजागर करता है। इससे पहले भी BALCO प्लांट में चिमनी गिरने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ने आवश्यक कदम नहीं उठाए। लगातार हो रहे हादसे श्रम विभाग की लापरवाही को भी उजागर करते हैं।
स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल दिखावटी कार्रवाई करता है, जबकि असली सुरक्षा नियमों की अनदेखी हो रही है। इससे श्रमिकों की जान को बड़ा खतरा बना हुआ है।
