छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जगहों पर रेप की वारदातें, दंतेवाड़ा में महिला की हत्या – कोंडागांव में नाबालिग 8 माह की गर्भवती

दंतेवाड़ा/कोंडागांव। विजयादशमी की रात छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भांसी थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला को आरोपी ने घर से घसीटकर जंगल ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी नग्न लाश को जंगल में फेंककर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर कोंडागांव जिले में भी रेप की एक गंभीर घटना सामने आई है। फरसगांव थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। लगातार यौन शोषण से पीड़िता गर्भवती हो गई है और फिलहाल वह 8 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।