आंध्र प्रदेश 4 अक्टूबर 2025 : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा में ‘ऑटो चालक सेवालो’ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक ऑटो और कैब चालक को सालाना ₹15,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना के तहत अब तक 2,90,669 चालकों को ₹436 करोड़ वितरित किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक नई सरकारी राइड-बुकिंग ऐप की भी घोषणा की, जो ओला और उबर की तर्ज पर काम करेगा और राज्य के ऑटो चालकों को सशक्त बनाएगा। साथ ही, एक ऑटो चालक कल्याण बोर्ड के गठन का भी आश्वासन दिया गया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खुद ऑटो की सवारी की, जबकि उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी ऑटो से ही कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकार जनता के आशीर्वाद से कल्याण और विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
