दीपावली पर ट्रैफिक जाम से राहत के लिए रायपुर पुलिस का बड़ा प्लान, शहर चार जोन में बंटा

रायपुर। दीपावली त्यौहार के दौरान शहर में बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों को चार जोन में बांटकर नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

धनतेरस से दीपावली तक मालवीय रोड, गोल बाजार, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट और बैजनाथ पारा मार्ग को नो पार्किंग और जरूरत पड़ने पर नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। पुलिस ने पार्किंग की अलग व्यवस्था भी तय की है।

आईटीएमएस CCTV कैमरों और गूगल मैप के जरिए ट्रैफिक की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी इलाके में जाम की स्थिति बनते ही लाउडस्पीकर सिस्टम से वैकल्पिक रूट की सूचना दी जाएगी।

🚦 चार जोन में बंटा शहर

1. मालवीय रोड, गोल बाजार, सदर बाजार और एमजी रोड क्षेत्र

2. पंडरी कपड़ा मार्केट क्षेत्र

3. तेलीबांधा बाजार क्षेत्र

4. पुरानी बस्ती बाजार क्षेत्र

 

हर जोन में 50-50 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात रहेगी, जिनमें बीट अधिकारी, ट्रैफिक पेट्रोलिंग पार्टी, क्रेन पेट्रोलिंग और पॉइंट कर्मचारी शामिल होंगे।

🚫 इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

धनतेरस से दीपावली तक गोल बाजार और मालवीय रोड क्षेत्र में ई-ऑटो, रिक्शा, ठेला-खोमचा और दोपहिया-चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

जरूरत पड़ने पर टीआई चौक से कोतवाली, जयस्तंभ से मालवीय रोड, आजाद चौक से सदर बाजार, श्याम टॉकीज तिराहा से गणेश मंदिर और शास्त्री बाजार- बैजनाथ पारा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह बंद की जा सकती है।

🅿️ निर्धारित पार्किंग स्थल

शास्त्री बाजार: सीरत मैदान, शास्त्री बाजार पार्किंग

कालीबाड़ी: गांधी मैदान

बूढ़ेश्वर चौक: सप्रे शाला मैदान, बूढ़ा तालाब गार्डन

जयस्तंभ चौक: जवाहर मार्केट व मल्टीलेवल पार्किंग

पंडरी मार्केट: कपड़ा मार्केट टर्निंग के पास मैदान, छत्तीसगढ़ हार्ट के पास

पुरानी बस्ती: हिंद स्पोर्ट्स मैदान, लाखे नगर

गंज मंडी: गंज मंडी मैदान

अग्रसेन चौक: भैंसथान मैदान

अवंती बाई चौक: प्रगति मैदान, जिला अस्पताल के पास

 

📱 गूगल मैप से मॉनिटरिंग और कलर कोड सिस्टम

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे गूगल मैप की मदद से रूट तय करें और ट्रैफिक कलर कोड को समझें —

🟢 हरा रंग: सड़क क्लियर है

🟡 पीला रंग: ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा

🔴 लाल रंग: जाम की स्थिति, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं