बलौदाबाजार, 12 अक्टूबर 2025 — रायपुर रेंज में चल रहे “ऑपरेशन निश्चय 3.0” के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पुलिस ने एक बार फिर असामाजिक तत्वों पर नकेल कस दी है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में शनिवार तड़के सुबह 4 बजे से जिले भर में पुलिस की अलग-अलग 25 टीमों ने एक साथ दबिश दी।
इस दौरान पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध शराब बिक्री, धारदार हथियार रखने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
🔹 ऑपरेशन निश्चय 3.0 की प्रमुख उपलब्धियां —
नशे के कारोबारियों पर शिकंजा:
12 प्रकरणों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.948 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त।
अवैध शराब कारोबार पर प्रहार:
38 आरोपियों से 133.540 लीटर अवैध शराब बरामद कर कार्रवाई की गई।
धारदार हथियार रखने वालों पर कार्रवाई:
3 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई:
31 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
🔹 पुलिस की रणनीति — एक साथ दबिश, आकस्मिक छापे
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह (बलौदाबाजार) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार (भाटापारा) के नेतृत्व में पुलिस की 25 टीमें बनीं। इन टीमों ने जिलेभर के 57 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
ऑपरेशन के दौरान नशे के सौदागरों, अवैध शराब विक्रेताओं और स्थाई वारंटियों के ठिकानों पर अचानक दबिश देकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
