गिधौरी अंचल में करवा चौथ में सुहागिन महिलाओं ने रखी निर्जला व्रत।

विनोद केसरवानी/बलौदाबाजार-  सुहागिनों का सबसे बडा पर्व करवा चौथ है और शुक्रवार को गिधौरी अंचल,टुण्डरा ,घटमडवा ,कुम्हारी ,नरधा ,गिरौदपुरी सहित गांवों में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा। उन्होंने सुबह सरगी खाकर और सोलह श्रृंगार करके व्रत की शुरुआत की, दिन भर निर्जला उपवास रखा और शाम के समय महिलाओं ने सुहाग सामग्री के साथ करवा माता की कथा सुनी और एक दूसरे का पूजन कर आशीर्वाद दिया चंद्रमा के दर्शन के बाद महिलाओं ने व्रत तोड़ा और अपने पति के हाथों से जल ग्रहण किया हेलो चांद के निकलने के बाद पारंपरिक पूजा-अर्चना की। इसके बाद छलनी से चांद को देखकर और पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत खोला गया।
व्रत की शुरुआत: महिलाओं ने सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाई और सोलह श्रृंगार किया।दिन भर का उपवास: उन्होंने दिन भर बिना पानी या भोजन के निर्जला व्रत रखा।
पूजा: शाम को पारंपरिक विधि-विधान से भगवान शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा की पूजा की।व्रत खोलना: चांद के दीदार के बाद, छलनी से चांद को देखते हुए और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला गया। इसके बाद पति के हाथ से जल पीकर व्रत का समापन किया गया।