छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 21 अक्टूबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इस आदेश के जारी होने के बाद राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, शासकीय उपक्रम, बैंक और अन्य संस्थान उस दिन बंद रहेंगे।
गोवर्धन पूजा, दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है और इसे अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र देव के अभिमान को तोड़ने और गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा निभाई जाती है।
