रायपुर 20 अक्टूबर 2025 : प्रदेश और देश में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। परिवार के अलावा जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां प्रदेश की सामाजिक संस्था साझा कर रही हैं।
दीपावली के शुभ अवसर पर दुर्गा प्रसाद प्रेमा मिश्रा स्मृति सेवा संस्थान की ओर से जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियां बांटी गईं। संस्था ने बच्चों को उपहार, पटाखे और मिठाई वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। इस मौके पर बच्चों ने भी दीप जलाकर और गीत गाकर त्योहार की खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सृजन मिश्रा, महिला विंग अध्यक्ष अंकिता मिश्रा, उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, नितेश बारबुदे समेत संस्था के अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर देशवासियों को दीपावली और आने वाले सभी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।
संस्था के अध्यक्ष सृजन मिश्रा ने बताया कि “हमारी संस्था कई वर्षों से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। भविष्य में भी इसी दिशा में और अधिक प्रयास किए जाएंगे।” उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में खुशियां और सहयोग की भावना फैलाना है, ताकि हर बच्चा अपनी दीपावली मुस्कान के साथ मना सके।
