सुकमा 29 अक्टूबर 2025 : जिले के थाना फूलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत फूलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग पर जिला पुलिस बल एवं 159 सीआरपीएफ के 159 बटालियन के जवान सर्चिंग के दौरान मंगलवार को सड़क किनारे लगाए गए लगभग 40 किलोग्राम वजनी आईईडी को बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से अईईडी लगाया गया था। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर बम डिस्पोज़ल टीम को सूचना दी गई। बीडीएस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आईईडी बरामद कर नष्ट कर दिया। घटनास्थल पर किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई है। जिला पुलिस बल और 159वीं बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम के द्वारा घटना स्थल के आस-पास सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में छिपे नक्सली कनेक्शन एवं अन्य संभावित विस्फोटक सामग्री का पता लगाया जा सके।
