मोकामा। बिहार विधानसभा उपचुनाव से पहले मोकामा में हिंसा की बड़ी वारदात सामने आई है। गुरुवार (30 अक्टूबर) को जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें उनके साथ चुनाव प्रचार में शामिल राजद नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, घटना घोसवारी थाना क्षेत्र की है। जनसुराज नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनका काफिला अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे चल रहा था, तभी अचानक अनंत सिंह के समर्थक गाड़ियों से उतरकर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला करने लगे। इस दौरान गोली चलने से दुलारचंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
हमले के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
PM पर अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गांधी की शिकायत की
मुजफ्फरपुर। बिहार चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर विवाद छिड़ गया है। बुधवार को मुजफ्फरपुर में हुई एक चुनाव
