वरिष्ठ छत्तीसगढ़ी कलाकार सलीम अंसारी का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर
रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ और लोकप्रिय कलाकार सलीम अंसारी का निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि फिल्म डायरेक्टर सतीश जैन ने की है। सलीम अंसारी के निधन से कला और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
सलीम अंसारी ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपने लंबे करियर के दौरान सैकड़ों फिल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं। अपनी सहज अभिनय शैली, हास्य से भरे संवाद और विनम्र व्यक्तित्व के कारण वे हर उम्र के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे।
छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने न केवल फिल्मों में बल्कि नाटकों और सांस्कृतिक आयोजनों में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी।
फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सलीम अंसारी के जाने से छत्तीसगढ़ी सिनेमा ने अपना एक सरल, संवेदनशील और जीवंत कलाकार खो दिया है।
