पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सामुहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस बार यह सनसनीखेज वारदात राजधानी कोलकाता के दमदम इलाके में हुई है. यहां पर सातवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को गैंगरेप का शिकार बनाया गया है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दमदम इलाके में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां कमलापुर गर्ल्स स्कूल की सातवीं क्लास की छात्रा को जबरन टोटो (ई-रिक्शा) में ले जाकर दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने नाबालिग के एक दोस्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.कोलकाता पुलिस ने आरोपियों को रविवार को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया. इस दौरान कोर्ट ने पूछताछ के लिए आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया.
