बड़ी खबर — महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले का आरोपी रवि उप्पल लापता, प्रत्यर्पण प्रक्रिया ठप

 

दुबई में दिसंबर 2023 में गिरफ्तार किए गए महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी रवि उप्पल का अब कोई सुराग नहीं है। इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हुई गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा था कि उसे जल्द भारत लाया जाएगा, लेकिन दो साल बाद अब वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय एजेंसियों को UAE की ओर से बताया गया है कि रवि उप्पल किसी अज्ञात देश के लिए रवाना हो गया है, जिसकी वर्तमान लोकेशन या गंतव्य का पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने उसके प्रत्यर्पण को अस्थायी रूप से रोकने का प्रस्ताव दिया है, जिससे अब पूरे मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं।

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में करोड़ों रुपए के लेन-देन, हवाला और अवैध सट्टेबाजी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ था। इस मामले में रवि उप्पल और उसका सहयोगी सौरभ चंद्राकर मुख्य आरोपी हैं।