बया चौकी प्रभारी अश्वनी पड़वार और उनकी टीम ने दिखाया साहस, वन विभाग का निर्देशन तो डायरेक्टर थे चौकी की पुलिस…कुएं में गिरे तीनों हाथियों को सुरक्षित निकाला

योगेश यादव/ बलौदाबाजार। बारनवापारा अभ्यारण्य के हरदी गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन हाथी — दो बच्चे और एक वयस्क — एक किसान के खेत में बने कुएं में गिर गए। सुबह खेत पहुंचने पर किसान टिकनेस ध्रुव ने जब यह दृश्य देखा तो घबरा गया और तत्काल गांव वालों को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही बया चौकी प्रभारी अश्वनी पड़वार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया और वन विभाग को सूचना दी। थोड़ी देर में वन विभाग की टीम भी पहुंची और अश्वनी पड़वार की निगरानी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

करीब चार घंटे की मेहनत के बाद दो बच्चे और एक वयस्क हाथी को कुएं से सकुशल बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान चौकी प्रभारी अश्वनी पड़वार और उनकी पूरी टीम लगातार मौके पर डटी रही। उनकी सक्रियता और समन्वय से बड़ा हादसा टल गया।

मौके पर वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। सभी हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बया चौकी प्रभारी अश्वनी पड़वार और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को इसी हरदी गांव में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। लगातार हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हालांकि, इस घटना में वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद पूरी मेहनत की लेकिन अश्विनी पड़वार और उनकी टीम की तत्परता ने न सिर्फ तीनों हाथियों की जान बचाई, बल्कि ग्रामीणों में भरोसा भी जगाया कि प्रशासन और पुलिस हर स्थिति में उनके साथ खड़ी है।