भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाला है।
🔸 स्क्वॉड में बदलाव
भारतीय टीम ने स्पिनर कुलदीप यादव को आराम दिया है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ओपनर ट्रैविस हेड को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है।
टीम इंडिया की ओर से युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है, जबकि कंगारू टीम में ग्लेन मैक्सवेल इंजरी से उबरने के बाद आज वापसी कर सकते हैं।
हेड की जगह मैथ्यू शॉर्ट को ओपनिंग का मौका मिल सकता है।
🔸 रिकॉर्ड भारत के पक्ष में
टी-20 इतिहास में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 21 भारत और 12 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं।
ऑस्ट्रेलिया की सरज़मीं पर भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है — यहां खेले गए 15 मैचों में भारत ने 8 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 5 जीते हैं।
🔸 होमग्राउंड पर कभी नहीं हरा पाया भारत को
ऑस्ट्रेलिया अब तक अपने घरेलू मैदान पर भारत को टी-20 सीरीज में कभी नहीं हरा पाया है। दोनों देशों के बीच यहां हुई 4 सीरीज में 2 ड्रॉ रहीं और 2 भारत ने जीतीं।
