वरिष्ठ पत्रकार और News 18 छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड “अभिषेक शुक्ल” को मिला ‘चंदूलाल चंद्राकर स्मृति हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार’

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं News 18 छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड अभिषेक शुक्ल को प्रतिष्ठित ‘चंदूलाल चंद्राकर स्मृति हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के करकमलों से प्रदान किया गया। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती राज्योत्सव में यह सम्मान समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

अभिषेक शुक्ल को यह पुरस्कार उनकी निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता, साथ ही सत्य एवं संवेदना पर आधारित लेखन शैली के लिए प्रदान किया गया है।

प्रदेशभर के पत्रकारों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा और छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को नई दिशा देगा।