भारतीय ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में निधन… लोगों में शोक की लहर

भारतीय ट्रैवल इंफ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का गुरुवार सुबह दुबई में निधन हो गया है। इस दुखद घटना की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए उनके परिवार ने दी है। जैसे ही यह खबर सामने आई सोशल मीडिया पर फैंस और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच शोक की लहर दौड़ गई। बतादें कि अनुनय सूद सोशल मीडिया पर अपने ग्लोबल जर्नीज़ और खूबसूरत ट्रैवल शॉट्स के लिए काफी फेमस थे, और वह दुबई में अपने परिवार के साथ रहते थे। अनुनय ने हाल ही में लास वेगास से अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की थी। परिवार ने प्राइवेसी की अपील की है।

अनुनय के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावनात्मक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की। पोस्ट में लिखा गया, “बेहद दुख के साथ हमें अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम सभी से विनम्र निवेदन है कि हमारी निजता का सम्मान करें…”। परिवार ने सभी से उन्हें प्रार्थनाओं में याद रखने का आग्रह किया।