भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गोल्ड कोस्ट में चल रहा चौथा टी-20 मैच रोमांचक स्थिति में है। 168 रन का टारगेट चेज कर रही ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। नाथन एलिस क्रीज पर हैं।

जसप्रीत बुमराह ने बेन ड्वारशस को बोल्ड कर दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने जैवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोयनिस को पवेलियन भेजा। ग्लेन मैक्सवेल (2 रन) को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया।
जोश फिलिप (10 रन) को अर्शदीप सिंह ने वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराया। शिवम दुबे ने टिम डेविड (14 रन) और कप्तान मिचेल मार्श (30 रन) को आउट किया। जबकि, अक्षर पटेल ने जोश इंग्लिस (12 रन) और मैथ्यू शॉर्ट (25 रन) को पवेलियन भेजा
