राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण — छत्तीसगढ़ में देशभक्ति से ओतप्रोत ,उत्सवमय हुआ वातावरण संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण — छत्तीसगढ़ में देशभक्ति से ओतप्रोत ,उत्सवमय हुआ वातावरण

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत

रायपुर, 07 नवम्बर 2025/ राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल में आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने दूरदर्शन पर प्रसारित राष्ट्रव्यापी लाइव समारोह का अवलोकन किया, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘वंदे मातरम् 150 वर्ष’ समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और एकता का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में अमिट राष्ट्रभावना का संचार किया।

इस अवसर पर संगीत महाविद्यालय अंबिकापुर के विद्यार्थियों ने स्वरबद्ध रूप में ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी, जिसे सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खड़े होकर दोहराया। पूरा सभाकक्ष देशभक्ति की भावनाओं से गूंज उठा।

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्र