रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) परिसर में एक 5 से 6 महीने का भ्रूण मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (7 नवंबर) को यह भ्रूण अस्पताल के कचरे के डिब्बे के पास पड़ा था। हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि दो बाहरी लोग इसे अस्पताल में छोड़कर चले गए थे।
मामला मौदहपारा थाना क्षेत्र का है। अस्पताल प्रबंधन ने मौके की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने अस्पताल के CCTV फुटेज हासिल कर लिए हैं और उनमें दिख रहे संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी खोजबीन शुरू कर दी जाएगी।
