साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया…

फैसलाबाद में खेले गए दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269/9 का स्कोर बनाया।

जवाब में प्रोटियाज टीम ने क्विंटन डिकॉक (123*) और टोनी डी जॉर्जी (76) की पारियों की मदद से 41वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। नांद्रे बर्गर ने अपनी तीसरी ही गेंद पर फखर जमान को डी कॉक के हाथों कैच कराया। इसके बाद कॉर्बिन बॉश ने बाबर आजम को एलबीडब्ल्यू कराया। हालांकि रिव्यू पर वो बच गए। लेकिन बर्गर ने अगली ही ओवर में बाबर को स्लिप में डोनोवान फरेरा के हाथों कैच करवा दिया। चार गेंद बाद ही मोहम्मद रिजवान भी बोल्ड हो गए। पांचवें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर सिर्फ 22 रन पर तीन विकेट था।