आज का राशिफल : 8 नवंबर 2025, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

रायपुर। शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी के लिए सफलता और सम्मान का दिन रहेगा तो कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि

आज आत्मविश्वास के साथ काम करें। अचानक हुए खर्च से बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

शिक्षा और परिवार से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में संयम रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि

कामकाज में प्रगति होगी। संवाद कौशल से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य और समय का सही प्रबंधन जरूरी है।

कर्क राशि

घर-परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन मन कुछ अस्थिर रह सकता है। पुराने विवाद सुलझाने का सही समय है।

सिंह राशि

सम्मान बढ़ने और नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं, पर वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशि

मेहनत रंग लाएगी। नए अवसर मिल सकते हैं। किसी के साथ अनावश्यक बहस से बचें, वरना तनाव बढ़ सकता है।

तुला राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग हैं, पर निवेश में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। कारोबार में लाभ संभव है। यात्रा से फायदा मिल सकता है।

धनु राशि

लाभदायक दिन रहेगा। नौकरी या व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। जिम्मेदारियों को संतुलित रखें।

मकर राशि

काम में नई शुरुआत के योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में प्रगति के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मीन राशि

रचनात्मकता में वृद्धि होगी। कला, लेखन या मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। बड़े निर्णय सोच-समझकर लें।