पचमढ़ी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज और कल (शनिवार-रविवार) दो दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में रहेंगे।
राहुल गांधी अपने प्रवास के दौरान रविशंकर भवन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के चुनिंदा नेताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीति सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
इसके बाद राहुल गांधी होटल हाईलैंड में आयोजित जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे और एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में संगठनात्मक मजबूती, जनता से जुड़ाव और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति जैसे विषयों पर फोकस रहने की संभावना है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, समेत कई वरिष्ठ नेता पचमढ़ी पहुंच चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के लिए यह शिविर आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र राहुल गांधी का यह दौरा संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाला साबित हो सकता है।
