पीएम मोदी ने एक साथ 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी…

नई दिल्ली 08 नवंबर 2025 : देश के रेल यात्रियों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह लॉन्च भारत के रेलवे नेटवर्क को और मजबूत बनाएगा। भारत में रेल यात्रा का नया अध्याय शनिवार को उस वक्त जुड़ गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश के रेल नेटवर्क में रफ्तार, आराम और आधुनिकता का प्रतीक बन चुकी वंदे भारत एक्सप्रेस की ये नई ट्रेनें अब यात्रियों के सफर को और भी सुगम और शानदार बनाएंगी। इन चार नई ट्रेनों के साथ देश में वंदे भारत सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 164 हो गई है।

आपको बता दे कि नई शुरू की गई ट्रेनों में बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-नई दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा विकसित ये अत्याधुनिक ट्रेनें मेक इन इंडिया के तहत तैयार की गई हैं, जो भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम है। आइए विस्तार से जानें किन-किन रूट पर चलेगी ये नई वंदे भारत ट्रेनें।

1. बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

2.लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

3.फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

4.एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस