संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक

संसद का शीतकालीन सत्र का आधिकारिक ऐलान हो गया है। यह 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। यह जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू

ने दी। उन्होंने कहा कि वह भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा कर रहे हैं। इससे पहले सरकार ने शीतकाली सत्र बुलाने का प्रस्ताव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा था, जिसे अब राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है।