बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये खबर सामने आई है कि उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई है। इस बीच उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र को उम्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। धर्मेंद्र को लेकर ये रिपोर्ट सामने आई है कि आज तबीयत खराब होने के बाद धर्मेंद्र को वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर…हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी सेहत की जानकारी अभी पता नहीं है। परिवार ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। ये जारी खबर है, और आगे की जानकारी का इंतजार है। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। इसलिए उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि इसे बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी फैंस काफी चिंतिंत हो गए है। सभी लोग धर्मेंद्र के ठीक होने की प्राथना कर रहे हैं।
