रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है. प्रेस क्लब के निर्वाचन अधिकारीगण की ओर से इस चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए 23 नवंबर को वोटिंग होगी. अधिसूचना में नामांकन की पूरी मुताबिक रायपुर प्रेस क्लब निर्वाचन प्रक्रिया वर्ष 2025-26 हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है.
रायपुर प्रेस क्लब के निर्वाचन अधिकारीगण आसिफ इकबाल, कमलेश जोगिया, शशि परगनिया, अजीत कुमार शर्मा और पूर्ण चंद्र रथ द्वारा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

