प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान यात्रा से लौटते ही बिना किसी देरी के दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल का रुख किया। यहां उन्होंने लाल किले के पास हुए बम धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की पूरी जानकारी ली।
पीएम मोदी ने घायलों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस हमले के पीछे जो भी ताकतें हैं, उन्हें किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। धानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Twitter) पर लिखा — “दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने LNJP अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। देश विरोधी ताकतों को न्याय जरूर मिलेगा।” भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने लिखा — “भूटान से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाया कि राष्ट्रहित उनके लिए सर्वोपरि है। वे सीधे अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले।” वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा —“पीएम मोदी का यह कदम बताता है कि वे हर नागरिक के जीवन को महत्व देते हैं। जिन्होंने यह कायराना हमला किया है, उन्हें सख्त सजा मिलेगी।” प्रधानमंत्री मोदी घायलों से मिलने के बाद एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक करेंगे। इसमें गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस, NIA और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे ताकि पूरे मामले की गहन जांच की जा सके।
