शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क…

रायपुर, 13 नवंबर 2025 : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैतन्य बघेल की संपत्तियों को कुर्क किया है। रायपुर ज़ोनल कार्यालय ने उनकी कुल 61.20 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियाँ अस्थायी रूप से कुर्क की हैं। कुर्क संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट, कृषि भूमि, बैंक बैलेंस और एफडी शामिल हैं। यह कार्रवाई PMLA, 2002 के तहत की गई है। इस घोटाले में अब तक कुल कुर्की की राशि 276.20 करोड़ रुपये तक पहुँच चुकी है।